12वीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी गई

पटना | श्री सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह हुआ। 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसे अतिथियों और छात्रों ने खूब सराहा। समारोह में व्यवसायी ननकू राम गुप्ता, विनोद शर्मा, स्कूल के व्यवस्थापक प्रेम सागर सिंह, प्राचार्य अशोक यादव और उप प्राचार्य मंजू कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने 12वीं के छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका सुमन गुप्ता, किरण ब्रिसेन, इंद्रावती कुशवाहा, रिंकी सारथी, रमेश प्रसाद, राजेश प्रजापति, विजय प्रताप और राहुल सिंह ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने और अपने लक्ष्य हासिल करने मेहनत करने की सलाह दी। संस्था के संचालक प्रेम सागर सिंह ने घोषणा की कि जो छात्र 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाएंगे, उन्हें स्कूल की ओर से लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *