प्रदेश की उपमुख्यमंत्री, वित्तमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी रविवार को अजमेर पहुंचीं। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं की समीक्षा की और अफसरों से जानकारी ली। बजट को लेकर दिया कुमारी ने कहा- यह बजट प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगा। इसमें हर वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। वहीं बिजयनगर कांड को लेकर भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दिया कुमारी ने प्रेस से बात करते हुए कहा- बिजयनगर कांड को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर है और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई करेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आईफा अवॉर्ड को लेकर कहा- राजस्थान में यह पहली बार हो रहा है और इससे राजस्थान में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और फिल्म शूटिंग भी बढे़गी। इससे रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश बजट को लेकर दिया कुमारी ने कहा- सर्वजन हिताय की भावना को ध्यान में रखकर काम कर रहे है। पिछली बार भी ऐतिहासिक बजट दिया और इस बार भी। इससे हर वर्ग और हर क्षेत्र को फायदा मिलेगा। इस दौरान अजमेर को लेकर की गई बजट घोषणाओं का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर बजट घोषणाओं का लगातार रिव्यू कर रही है और सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारा। बैठक के दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, विधायक रामस्वरूप लाम्बा प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़, कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। पढें ये खबर भी… नाबालिग से रेप-ब्लैकमेलकांड से सर्वसमाज में आक्रोश:पीसांगन और बांदनवाड़ा बंद शांतिपूर्ण, आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग ब्यावर के बिजयनगर में छात्राओं से रेप-ब्लैकमेल करने के मामले में सर्वसमाज की ओर से पीसांगन व बांदनवाड़ा कस्बा बंद रखा गया। बंद शांतिपूर्ण रहा। दोनों ही जगह सुबह से दुकानें बंद रही। बंद को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। घटना के विरोध में कल ब्यावर बंद का आह्वान किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


