पिंडवाड़ा में पूर्व सीएम गहलोत का जोरदार स्वागत:ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, स्थानीय समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को पिंडवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जनापुर सर्कल स्थित एक होटल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा और आबू पर्वत कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष आनंद जोशी की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया, पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा और आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया ने राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया। आबू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया सहित अन्य नेताओं ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सांखला, जिला कांग्रेस महासचिव पिंकी मेघवाल, जिला सचिव अनीता कुंवर चौहान और पूर्व नगर अध्यक्ष आबूरोड से अमित जोशी समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन महासचिव पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जालमसिंह भाटी, पूर्व प्रधान महेंद्र रावल और युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ग्रासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *