बजट क्रियान्विति को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक:देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और जिला प्रभारी सचिव व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एच. गुईटे रविवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे।
जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और बजट घोषणा 2023-24 की समीक्षा की। साथ ही बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के बाद देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर बजट घोषणाओं को लेकर मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर शुभम चौधरी और SP ममता गुप्ता भी मौजूद रहीं। ‘विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट’
इस दौरान भडाणा ने बताया कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने हाल ही साल 2025 का बजट पेश किया है। यह बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक होगा और 2047 तक राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी बजट है और आने वाली पीढ़ी की बेहतरी का बजट है। राजस्थान देश का पहला राज्य है। जिसने ग्रीन बजट पेश किया है। इसके लिए 27 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने पिछले बजट की तुलना में इस बार 14 फीसदी बजट बढ़ाया है। सरकार रामसेतु योजना को लेकर सरकार गम्भीर है और हर स्तर पर योजना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए काम कर रही है । ‘बेरोजगारी को लेकर गंभीर है सरकार’
भडाणा ने बताया कि सरकार ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विधायक जनसुनवाई केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक सुनवाई कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी को लेकर भी गंभीर है। अब तक 60 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं जुलाई तक 40 हजार युवाओं को और सरकारी नौकरी दी जाएगी।
सरकार हर साल सवा लाख युवाओं को सरकारी और डेढ़ लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास रत है। साथ ही राइजिंग राजस्थान के माध्यम से भी बेरोजगारी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बजट किसान और कृषि कल्याण के लिहाज से भी बेहतर बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सवाई माधोपुर के लिए भी कई घोषणाएं की गई है। यह जिले के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। ‘बजट घोषणा के शेष काम जल्द शुरू होंगे’
उन्होंने कहा कि बजट घोषणा 2023-24 के जिले में 80 फीसदी काम प्रगति पर है और शेष काम भी जल्द शुरू होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में बजट घोषणा 2024-25 को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है और घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कलेक्टर शुभम चौधरी, एमपी ममता गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *