फाजिल्का में सड़क से निकल रही झाग:सीवरेज से आ रही बाहर, राहगीरों को हो रही परेशान, व्यापारी बोले- काम हुआ ठप

फाजिल्का में अनाज मंडी के पास फाजिल्का-अबोहर हाईवे पर एक अजीब नजारा देखने को मिल रहा है। यहां बब्बर स्वीट हाउस के बाहर सड़क से झाग निकल रही है। यह झाग सड़क के नीचे बने सीवरेज सिस्टम से बाहर आ रही है। बब्बर स्वीट हाउस के मालिक अश्वनी बब्बर ने बताया कि दुकान के बाहर बड़ी मात्रा में निकल रही झाग से व्यापार प्रभावित हो रहा है। झाग से निकल रही बदबू ग्राहकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय प्रशासन में आरोप-प्रत्यारोप समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंडी बोर्ड के एसडीओ निरपिंदर सिंह का कहना है कि यह मामला नगर कौंसिल के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं नगर कौंसिल के ईओ गुरदास सिंह ने स्थिति की जांच का आश्वासन दिया है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने मंडी बोर्ड को इस समस्या की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अश्विनी बब्बर के अनुसार अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *