मुड़ापार बाइपास पर हादसे में ट्रेलर चालक की मौत

कोरबा | शुक्रवार रात 1 बजे मुड़ापार बायपास में शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास भारी वाहन की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासांबेल (जशपुर) निवासी कमलेश सिंह(40) के रूप में हुई है। वह कुचैना में किराए पर रहकर ट्रेलर चलाता था। उरगा की ओर से खाली ट्रेलर लेकर आते समय मुड़ापार बायपास किनारे वाहन खड़े कर रिश्तेदार के यहां गया था। लौटते हुए उसे सड़क पार करते समय भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। इसी तरह कटघोरा के ढेलवाडीह बायपास पर रात 11 बजे खड़े ट्रेलर से टकराकर लखनपुर (कटघोरा) निवासी उत्तम कुमार (41) की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *