टोंक पुलिस लाइन में अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें SP विकास सांगवान समेत जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान आईजी ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और लंबित मामलों की प्रगति पर चर्चा की।
शहर में नाबालिग से गैंगरेप मामले को लेकर आईजी ने कैफे और होटलों पर कार्रवाई के एसपी को निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ‘संदिग्धों पर नजर रखनी होगी’
इस मौके पर आईजी ने कहा कि कैफे, होटलों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कैफे की नियमित जांच होनी चाहिए। उनमे आने-जाने वालों के नाम, पता समेत अन्य डिटेल रखना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। संदिग्धों पर नजर रखनी होगी। इसके अलावा पेरेंट्स भी सतर्क रहे। बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान रखे।
आईजी ने कहा कि यह गत दिनों हुए गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैफे के बाहर हुक्काबार बंद लिखना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधों में कमी आई है। नए SP ने नए कानूनों में भी अच्छी कार्रवाई की है।


