चित्तौड़गढ़ में सताने लगी है धूप:अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

चित्तौड़गढ़ के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि रात को और अलसुबह ठंड का असर भी जारी रहा। दोपहर को अब धूप सताने लगी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अब चित्तौड़गढ़ में धीरे-धीरे टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हुई 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी बीते कुछ समय से राजस्थान की मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसका असर भी चित्तौड़गढ़ में पड़ा है। कुछ दिन पहले तक भी चित्तौड़गढ़ में अचानक गर्मी का असर ज्यादा होने लगा था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके कारण हल्की ठंड लगने लगी।
अभी भी सुबह और रात को हल्की ठंड का एहसास होता है। जबकि दोपहर में निकलने वाली धूप लोगों को परेशान करने लगी है। फरवरी महीने में ही दोपहर को सड़कें सूनी होने लगी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.7 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को दिन का तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का मानना है कि चित्तौड़गढ़ में अब तापमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। अब धीरे-धीरे टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी और गर्मी की शुरुआत होगी। इस बीच फिलहाल टेंपरेचर डाउन होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल जिले को कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *