अजमेर में विवाहिता से रेप की कोशिश:सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने पकड़ा, छेड़छाड़ करने का आरोप

अजमेर में एक विवाहिता से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर रास्ता रोके छेड़छाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायत देकर बताया कि वह अपने पति के लिए चाय लेकर जा रही थी। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई। इस दौरान उसने अपना बीच बचाव करने की बहुत कोशिश की थी। तभी दो आवारा कुत्तों ने आरोपी की पेंट पकड़ ली। इसी बीच वह आरोपी से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गई। आरोपी ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों की आवाज सुनकर वह वहां से भाग गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *