टीम इंडिया की जीत पर एमपी में भी जश्न:चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराया; इंदौर, रतलाम समेत प्रदेशभर में झूमे क्रिकेट प्रेमी

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। देशभर के साथ मध्यप्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है। टीम इंडिया की जीत पर इंदौर के राजवाड़ा में सैकड़ों किक्रेट प्रेमी झूमते नजर आए। टीम इंडिया की जीत के लिए देश भर में दुआ की जा रही थी। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इसके लिए विशेष पूजा की गई। पुजारियों ने गर्भगृह में टीम इंडिया की तस्वीर रखकर जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चार के साथ जीत की कामना की थी। देखिए जश्न की तस्वीरें इंदौर: इंदौर के राजवाड़ा में भारत-पाक मैच के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। टीम इंडिया की जीत के साथ ही वहां जश्न शुरू हाे गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी ढोल बजाकर नाचते नजर आए। यहां लोगों ने आतिशबाजी भी की। लोगों को एक-दूसरे को बधाई दी। रतलाम: टीम इंडिया की जीत पर क्रिक्रेट प्रेमियों ने बाइक से रैली निकाली। सड़कों पर आतिशबाजी की। हाथों में तिरंगा लेकर खुशी से नाचते नजर आए। उज्जैन जीत के लिए की गई थी विशेष पूजा गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ, स्वस्तिवाचन किया
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भारत ही नहीं दुनिया भर में उत्साह है। आज बाबा महाकाल और श्री सिद्धिविनायक से हमने प्रार्थना की है। पूजा-अर्चना के साथ गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ ब्राह्मणों द्वारा किया गया। स्वस्तिवाचन किया गया। आज यह कामना की है कि मैच में भारत इतने बड़े स्कोर से जीत दर्ज करे कि पाकिस्तान याद रखें। 51 वैदिक ब्राह्मण बटुकों ने मंदिर में हवन किया
भैरवगढ़ रोड़ स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी रामनाथ महाराज और पीर योगी महावीरनाथ की मौजूदगी में 51 वैदिक ब्राह्मण बटुकों ने मंदिर में हवन किया। ये खबर भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया:कोहली का 51वां वनडे शतक भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *