HDFC बैंककर्मी को ट्रक ने कुचला, दोनों पैर कटे:सुबह 10 बजे ड्यूटी पर आते समय पीछे से स्कूटी को टक्कर दी

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे भूगोर बाईपास पर एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक निकल गया। दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र सैनी अलवर के HDFC बैंक में कम्प्यूटर सहायक के पद पर काम करता है । वह सुबह स्कूटी से गांव बरखेड़ा से ड्यूटी पर आ रहा था। भूगोर बाईपास के समीप बालाजी होटल के सामने स्कूटी सवार राजेंद्र को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। उसके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रेलर निकल गया। मौके पर जमा भीड़ तमाशबीन बनी रही और ट्रेलर चालक वहां से भाग निकला।
उसी समय घायल राजेन्द्र के गांव के कमलेश सैनी अलवर आ रहे थे। जब उसने घायल राजेंद्र को देखा तो प्राइवेट एम्बुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल लेकर आया। जहां से गम्भीर हालत में घायल को जयपुर रैफर कर दिया। राजेंद्र के दोनों पैर कट गए। काफी मात्रा में खून बहने से गंभीर हालत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *