रेगिस्तानी बाड़मेर में मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन बदल रहा है। दिन-रात से गायब हुई सर्दी अब रात में असर देखने को मिल रहा हे। बीती रात और आज सोमवार को अलसुबह ठंड का असर बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहा। तापमान भी गिरकर 16.4 डिग्री पहुंच गया। धूप खिलने के बाद सर्दी का असर भी कम हो गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग आगामी कुछ दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई है। दरअसल, फरवरी माह बीते सालों की अपेक्षा गर्मी का असर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। बीते 10 दिनों से दिन के बाद रात को भी सर्दी गायब हो गई थी। लेकिन बीते दिनों प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद रात के समय में हल्की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। रात का तापमान भी 16-28 डिग्री के आसपास पास चल रहा है। अचानक गर्मी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात का पारा इन दिनों 16-20 डिग्री के बीच चल रहा है। इससे रबी की फसलों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। बादलों के छाए रहने से सर्दी गायब हो गई और पारा बढ़ गया। इस माह में दिन का पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया था। फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी। सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। दिन में गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है। रात का तापमान में 0.8 डिग्री गिरकर 16.4 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को अलसुबह ठंड का असर बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहा। लेकिन तेज धूप खिलने के बाद सर्दी का असर भी गायब हो गया। वहीं गर्मी का असर बढ़ गया। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। दिन के समय घरों और ऑफिसों में पंखे शुरू हो गए है। रात का तापमान गिरकर पहुंचा 16.2 डिग्री


