बिजयनगर में हुई घटना के विरोध में गुलाबपुरा बंद:सर्व समाज ने आज रखा बंद, रैली निकालकर दोपहर बाद देंगे ज्ञापन

बिजयनगर में छात्राओं से हुए रेप-ब्लैकमेल कांड को लेकर घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने आज गुलाबपुरा कस्बे के बाजार बंद रखे हैं। इस मामले में एक आरोपी स्थानीय होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का आक्रोश खत्म नहीं हो रहा है। इस घटना के बाद से लोग लगातार गुस्से में है।
सुबह से कस्बे के बाजारों में बंद का व्यापक असर नज़र आ रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सर्विस बंद हैं। आज सुबह से आमजन डेली रूटीन की चीजों के लिए परेशान हुए हैं। SDM को सौंपेंगे ज्ञापन
बंद को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। विजयनगर में स्टूडेंट्स के साथ हुई घटना के विरोध में पूरे कस्बे में आक्रोश है। इस मामले में गुलाबपुरा के रहने वाले एक आरोपी के शामिल होने के बाद गुलाबपुरा के लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
कस्बेवासी सर्वसम्मति से आज 10 बजे महाराजा पैलेस हुरड़ा रोड पर इकट्ठा होने लगे। यहां से सभी लोग एक रैली के रूप में कस्बे के मुख्य बाजार से निकलते हुए उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन देने जाएंगे। 15 फरवरी को सामने आया था मामला ​​​​​​​
स्कूल की नाबालिग लड़कियों से रेप और उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला 15 फरवरी को सामने आया था। बिजयनगर थाने में नाबालिगों के परिजन ने मामला दर्ज करवाया था। प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों से रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आरोप लगाया था कि लड़कियों का जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पूर्व पार्षद सहित 11 को पकड़ा
पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 नाबालिग को डिटेन किया है। पूर्व निर्दलीय पार्षद रहे हकीम कुरैशी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोटडा स्थित पोक्सो कोर्ट के जज के आवास पर रविवार शाम पेश किया था। आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया। पूर्व पार्षद पर आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है। वहीं आरोपी श्रवण (कैफे संचालक), करीम और आशिक 7 दिन के रिमांड पर है। वहीं लुकमान उर्फ सोहेब (20), सोहेल मंसूरी (19), रिहान मोहम्मद (20) और अफराज (18) को 5 दिन के रिमांड पर है। मामले में 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *