बस में चढ़ रहे यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनके गहने और सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के लिए बस डिपो के आस-पास घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी के खिलाफ इस तरह के पहले से कई मुकदमे है वही दूसरे आरोपी का पुलिस ने आपराधिक रेकार्ड मंगवाया है।
औद्योगिक थाने के SHO जसंवतसिंह ने बताया कि औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के मिलगेट बस स्टैंड के पास दो संदिग्ध सवारियों का ध्यान भटकाकर उनके बैग, अटैची, गहने चोरी करने के प्रयास में घूम रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। आरोपी असलम के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह के कई मामले दर्ज है। मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश मदरसा सादात हापुड हाल श्याम नगर मजिद नगर लिसारी गेट (निसाडी गेट) मेरठ निवासी 28 वर्षीय अजमात पुत्र असद अहमद और 49 साल के असलम पुत्र नसीबुद्दीन मसुरी को गिरफ्तार किया है।


