लुधियाना में पिता और बेटी ने निगला जहर:युवक बना रहा था नाबालिग से शादी का दबाव, स्कूल आते-जाते करता परेशान

पंजाब के लुधियाना में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की से जबरन शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर लड़की और उसके पिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामला जालंधर बाईपास काली सड़क इलाके का है। दोनों पिता-पुत्री को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से दोनों ने यह कदम उठाया। लड़की के पिता मनोज ने बताया कि एक युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। वह जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने भाई को मारने की दी धमकी पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था। परिवार ने शनिवार को थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आज भी युवक ने परेशान किया, जिससे तंग आकर पिता-बेटी ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना जोधेवाल बस्ती की पुलिस ने अस्पताल में पिता और बेटी के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *