पंजाब कांग्रेस नेता के बयान पर AAP का दावा:गर्ग बोले- बेंगलुरु में भाजपा नेताओं से मिले प्रताप बाजवा, BJP जॉइंन करेंगे

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र के शुरू होने से पहले आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए बयान ने राजनीति तेज कर दी है। पत्रकारों ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से सवाल किया क्या आम आदमी पार्टी के विधायक आपके सपंर्क में हैं। जिस पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि जैसे दिलजीत के शो की टिकटें एडवांस में बुक होती हैं, ऐसे ही कांग्रेस के पास भी आप के विधायकों की बुकिंग चल रही है। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन नील गर्ग ने बाजवा के उक्त बयान का जवाब दिया है। गर्ग बोले- बीजेपी जॉइंन करेंगे बाजवा आम आदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन नील गर्ग ने कहा- प्रताप सिंह बाजवा ने बीजेपी की ओर से अपनी टिकट पक्की कर ली है। गर्ग ने दावा किया है कि प्रताप सिंह बाजवा को लेकर हमारी पास पक्की खबरें हैं। 12 सीढ़ियां बाजवा चढ़ चुके हैं और सिर्फ अब दरवाजा खोलना बाकी रह गया है। गर्ग ने दावा किया कि प्रताप सिंह बाजवा बीते दिन बेंगलुरु जाकर आए हैं। जहां पर उन्होंने बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी। गर्ग ने कहा- प्रताप सिंह बाजवा बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ सेटिंग करके आए हैं। मैं तो राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि आप अपने नेताओं पर नजर रखें। प्रताप सिंह बाजवा बीजेपी में अपनी बुकिंग करवा चुके हैं। टिकट भी पक्की कर चुके हैं। बस कुछ दिनों की देरी है और हमारी ये खबर बिल्कुल पक्की है। बाजवा बोले थे- आप के कई विधायक कांग्रेस में टिकट बुक करवा रहे बाजवा ने कहा सौ परसेंट उनके संपर्क हैं। जैसे दिलजीत दोसांझ के अगले साल होने वाले शो की एडवांस टिकटें बुक होती हैं। वैसे यह हमारे साथ एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। जितने नंबर बताए हैं, वह हमारे साथ है। मैं नाम नहीं बताऊंंगा। वह यहां पर इशारा करते है हमारा नाम न ले देना। सरकार मेंटल हेल्थ पॉलिसी का सीधा फायदा सरकार की कैबिनेट पर होगा। बाजवा ने कहा कि भाजपा बिट्‌टू के माध्यम से पंजाब सीएम के संपर्क में हैं। बिट्‌टू दिन में चार बार सीएम से बात करते हैं। जब केजरीवाल सीएम को हटाने का काम करेंगे, तो यह अपना सामान उठाकर वहां चले जाएंगे। बिट्‌टू के जो आदमी पकड़े गए हैं, वह भी एक ड्रामा है, उन्हें जेल के अंदर वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *