लुधियाना में महिला के घर बदमाशों ने की फायरिंग:दरवाजा न खोलने पर चलाई गोली, दहशत फैलाने की कोशिश

पंजाब के लुधियाना जिले के कोट मंगल सिंह इलाके में बदमाशों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। गली नंबर-4 में एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। घर में परिवार के साथ बैठी थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़िता सोनिया रानी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मौसी नीलम खोसला के घर गई थी। वह परिवार के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान कुछ लोग घर के मुख्य दरवाजे पर आए। उन्होंने शोर मचाते हुए दरवाजा खोलने को कहा। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बदमाशों के पास तेजधार हथियार थे। फायरिंग के बाद मौके से फरार फायरिंग के बाद वे मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरा परिवार सहम गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने बताया कि अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या कोई रंजिश का मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *