तालाब में डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत:जांजगीर-चांपा में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई थी, बर्तन धोते समय फिसला पैर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 9 साल की पुष्पा पटेल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुष्पा अपने दोस्तों के साथ तालाब किनारे पिकनिक मनाने गई थी। घटना पामगढ़ थाना इलाके के ग्राम पंचायत कुथुर की है। जानकारी के मुताबिक, राम नगर में जगदेव पटेल के घर के पास मनरेगा के तहत बने नए तालाब पर 5 बच्चे पिकनिक मना रहे थे। खाना खाने के बाद पुष्पा बर्तन धोने तालाब किनारे गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वो तालाब के गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने तालाब से निकाला, डॉक्टर ने मृत बताया साथी बच्चों ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुष्पा को तालाब से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के समय पुष्पा के माता-पिता पामगढ़ में मजदूरी कर रहे थे। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वे गांव लौटे। पुष्पा के पिता ने बताया कि, जब वे पहुंचे, तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *