5-5 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर:नारायणपुर में समाज की मुख्यधारा में जुड़े, शासन की सुविधाओं का मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भैरमदेव एरिया कमेटी, MMC ZONE के 5-5 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने आत्मसमर्पण किया है। अबूझमाड़ के अंदरुनी इलाके में लगातार कैंप स्थापित किए जा रहे। जिससे आदिवासियों के जीवन में सुधार हो रहा है। इसलिए नक्सली समाज की मुख्यधारा में जुड़ गए। आत्मसमर्पण करने वाले दंपती सुदेन कोर्राम उर्फ जनकू कोर्राम और सरिता पोटावी उर्फ करिश्मा को प्रोत्साहन राशि 25 हजार दिया गया। उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएगी। बता दें कि, छत्तीसगढ़ के आत्मसमर्पण नीति और जिला नारायणपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे ‘‘माड़ बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *