छत्तीसगढ़ में सुसाइड की तीन घटनाएं:कहीं शादी से इनकार पर नाबालिग ने दी जान,तो दो युवकों ने शादी से पहले मौत को गले लगाया

छत्तीसगढ़ में सुसाइड के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के रीवा गांव में प्रेमी के साथ शादी से इनकार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी तो वहीं बालोद जिले के ग्राम दानिटोला में शादी से दो महीने पहले युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना में बालोद के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा में एक युवक ने अपनी शादी के एक सप्ताह पहले खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक 90 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पहला मामला कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के रीवा गांव की है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुमन कंवर के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के शादी से किया इनकार के बाद छात्रा थी परेशान घटना सोमवार दोपहर की है। उस समय घर के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। मां पड़ोस में थी और घर पर सुमन अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। इसी दौरान उसने खेत में छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सुमन को बेहोश पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा के बड़े भाई जमुना प्रसाद के अनुसार, सुमन एक युवक से प्रेम करती थी और उससे फोन पर बात भी करती थी। सुमन के लिए लड़के वालों यहां से शादी का प्रस्ताव आया था। लेकिन परिजनों ने नाबालिग होने और पढ़ाई का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुमन का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद उसकी युवक से बातचीत बंद करवा दी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाउद कुजूर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद भी आत्महत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। दो महीने बाद दूल्हा बनने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान दूसरी घटना बालोद जिले के ग्राम दानिटोला की है। दानिटोला के रहने वाले कोमल सिंह रावटे (30 वर्ष) ने सोमवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल की पिछले महीने ही भंवरमला की बेटी के साथ सगाई हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी थी। घर में विवाह कार्ड बांटने का काम चल रहा था, तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इसी बीच कोमल ने यह दुखद कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता तिलक रावटे सोमवार सुबह 8 बजे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज न आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो उसका दिल दहल उठा। उसका बेटा कोमल फंदे से झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोमल बालोद के कर्मा कॉम्लेक्स में लक्की मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बालोद टीआई रविशंकर पांडेय का कहना है कि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।आत्महत्या का क्या कारण है, वह परिजनों के बयान और जांच के आधार पर पता चलेगा। शादी से सात दिन पहले दूल्हे ने की खुदकुशी वहीं बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा में तीसरी घटना हुई। जहां 23 वर्षीय तरुण विश्वकर्मा ने अपनी शादी के 7 दिन पहले खुद को आग के हवाले कर दिया। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, जिसके बाद बीती रात दरम्यानी युवक ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। परिजनों ने घटना के बाद उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत स्थित बनी हुई है। 90 प्रतिशत झुलसा शरीर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक 90 प्रतिशत तक जल चुका है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर के लिए रेफर कर दिया गयाl वहीं घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *