रायगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा:जिला पंचायत क्षेत्र के 18 में 16 सीट जीते, कांग्रेस को 2 सीट मिले, निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का रूझान भी अब सामने आ चुका है। ऐसे में भाजपा ने पहले दो चरणों में तो 11 सीट जीत लिए थे। वहीं तीसरे चरण के चुनाव में 5 में 5 सीट को जीत लिया है। रायगढ़ जिला के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के 18 में 16 सीट अब भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। तमनार, लैलूंगा व घरघोड़ा ब्लाॅक में चुनाव था और तीन विकासखंडों के 175 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। इसके लिए कुल 435 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मतगणना के बाद रूझान सामने आ चुका है। 5 सीट के लिए यहां चुनाव हो रहा था और 5 सीट भाजपा समर्थिक प्रत्याशियों ने जीत लिया है। इसमें घरघोड़ा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मुरली राठिया जीते, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 तमनार से भाजपा के रमेश बेहरा जीते, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 रोड़ोपाली से बंशी पटेल जीते, क्षेत्र क्रमांक 13 राजपुर से शांता भगत जीती, क्षेत्र क्रमांक 14 मुकेडेगा से दीपक सिदार जीत गए हैं। 88.28 रहा मतदान प्रतिशत
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण का निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिसमें मतदान समाप्ति के बाद कुल 88.28 मतदान प्रतिशत रहा। 1 लाख 92 हजार 492 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें पुरूष 95 हजार 27 तथा महिला 97 हजार 465 मतदाता शामिल थे।
निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीनों चरणों के चुनाव में भाजपा ने 16 सीट जीते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को देखते हुए जनता ने विश्वास जताया है और अब जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *