बैटरी की दुकान में दिन दहाड़े चोरी:दुकान के गल्ले से डेढ़ लाख रुपए पार, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी रोड छावनी चौक स्थित एक बैटरी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना हो गई। चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर वहां रखा गल्ले का ताला तोड़ा और उसके अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए पार कर दिया। जामुल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नंदिनी रोड छवनी चौक के आगे भारत पेट्रोल पंप के पास एनजे बैटरी नाम से एक दुकान है। यहां सोमवार 24 फरवरी को दिन दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर जहां वो बैठता है उसी टेवल में एक ड्रॉज को गल्ला बनाकर रखा था। उसमें बाकायदा उसने लॉक लगवाकर रखा है। सोमवार को दोपहर उसने दुकान का शटर आधा गिराया और अंदर का डोर लॉक करके घर खाना खाने चला गया। वो हमेशा इसी तरह आधी दुकान खुली छोड़कर खाना खाने जाता था। जब वो खाना खाकर घर से लौटा तो देखा कि दुकान के डोर का लॉक टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गल्ला का लॉक भी टूटा था। उसके अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए कोई चोरी करके ले गया था। इसके बाद उसने चोरी की वारदात की सूचना जामुल पुलिस को दी। जामुल पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्लाइंट को देने के लिए रखे थे रुपए दुकान संचालक ने बताया कि उसने दुकान के गल्ले में क्लाइंट को देने के लिए डेढ़ लाख रुपए रखे थे। वो दोपहर में पैसा लेने आने वाला था। इसी दौरान दोपहर में उसके यहां चोरी हो गई। अक्षरधाम कालोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी जामुल थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। इस घटना से पहले 22 और 23 फरवरी की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने ढांचा भवन शारदा सरोवर तालाब के बगल से स्थित अक्षरधाम कोलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में घुसकर वहां लगी केबल वायर को काटकर चोरी कर लिया। जामुल पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *