सीजी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू:कोंडागांव में 82 परीक्षा केंद्र बने, 21 संवेदनशील; प्रश्नपत्र थानों से स्कूलों तक पहुंचेंगे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कोंडागांव के बॉयज स्कूल स्थित नोडल केंद्र से गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 18 केंद्र संवेदनशील और 3 केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। गोपनीय सामग्री को 13 वाहनों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के निकटतम पुलिस थानों और चौकियों तक पहुंचाया जा रहा है। परीक्षा के दिन केंद्राध्यक्ष विषयवार प्रश्नपत्र पुलिस थानों से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब प्रशासनिक अमला बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *