जांजगीर-चांपा के केएसके पावर प्लांट में माली की मौत:पेड़ों को पानी देते समय बेहोश होकर जमीन पर गिरे,कर्मचारी की हार्ट अटैक से गई जान

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नरियारा स्थित केएसके पावर प्लांट में माली के पद पर कार्यरत 50 वर्षीय शुभचंद टंडन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। शुभचंद रोजाना की तरह प्लांट में काम कर रहे थे। वह पेड़ों को पानी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथी कर्मचारियों ने तुरंत प्लांट प्रबंधक को सूचित किया। हार्ट अटैक से हुई माली की मौत कर्मचारियों ने शुभचंद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *