कोल्हान विश्वविद्यालय के खाते से 1.58 करोड़ की अवैध निकासी:बैंक कर्मचारियों समेत तीन गिरफ्तार, 14.80 लाख नकद बरामद

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने कोल्हान विश्वविद्यालय के बैंक खाते से की गई 1 करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपए की अवैध निकासी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बैंक कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 14 लाख 80 हजार रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, एक एटीएम और 73 बैंक चेक बरामद किए हैं। विश्वविद्यालय के खाते से निकाले गए 93 लाख रुपए को डेबिट फ्रीज करवा दिया गया है। इस राशि को विश्वविद्यालय के खाते में वापस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमृता शर्मा बोकारो के चास स्थित येस बैंक में कार्यरत गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार रांची के कडरू स्थित ईएसएएफ बैंक के सहायक प्रबंधक हैं। वे रामगढ़ के निवासी हैं। अमृता शर्मा बोकारो के चास स्थित येस बैंक में कार्यरत हैं। तीसरे आरोपी धनंजय कुमार प्रजापति बोकारो जिले के कसमार के निवासी हैं। वे अस्थायी रूप से रामगढ़ में रह रहे थे। मामला 19 फरवरी 2025 को सामने आया। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने मुफ्फसिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान पारस राणा, प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय और चाईबासा एसडीपीओ बहामन टूटी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *