हिमाचल के ड्राइवर की जम्मू में मौत:वैष्णोदेवी से आ रही बस खाई में गिरी, परिवार में चल रही बेटी की शादी की तैयारी

जम्मू में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से आ रही बस मांडा राम के मोड़ों पर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक राकेश कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। रविवार को जीएमसी जम्मू में परिजनों को शव सौंप दिया गया। ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत गाहलियां के निवासी राकेश कुमार पिछले 32 साल से बस चालक थे। राकेश के भाई संजय कुमार ने बताया कि परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त था। अगले साल फरवरी में शादी होनी थी। परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि बेटी की शादी से पहले घर में अर्थी उठेगी। ग्राम पंचायत गाहलियां के प्रधान महिंद्र सिंह और उप प्रधान अनिल कुमार ने इस दुर्घटना को परिवार के लिए गहरा आघात बताया। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। प्रशासन और सरकार से परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। प्रशासन से न्याय और मुआवजे की उम्मीद राकेश कुमार अपने पीछे मां, पत्नी, तीन विवाहित बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से इस परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद देने की मांग की है। वहीं ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *