जेकेएलयू स्पर्धा स्पोर्ट्स फेस्ट में आईआईएस का दबदबा:बैडमिंटन डबल्स में स्वर्ण और टेबल टेनिस में रजत पदक जीता

जयपुर के आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की छात्राओं ने सोमवार को जेकेएलयू स्पर्धा स्पोर्ट्स फेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन डबल्स में युक्ति देवानी और अवनि ओझा ने विजेता का खिताब जीता। विजेता जोड़ी को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ 1100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त उन्हें आकर्षक हूडीज भी प्रदान की गईं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आयुषी सलेचा ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *