जयपुर में बच्चों के लिए विशेष एक्टिंग वर्कशॉप:2 मार्च से शुरू होगा 10 दिवसीय वीकेंड कोर्स, बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया देंगे ट्रेनिंग

जयपुर में बच्चों के लिए एक खास एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जेएसएमआर-समीर पहाड़िया कास्टिंग टीम द्वारा आयोजित यह वर्कशॉप 2 मार्च से प्रारंभ होगी। यह 10 सप्ताहांत तक चलने वाली इंटेंसिव एक्टिंग और ऑडिशन वर्कशॉप होगी। वर्कशॉप का आयोजन रविवार को रविवार तक होगा। इससे बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की बारीकियां भी सीख सकेंगे। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऑडिशन से लेकर शूटिंग तक की प्रक्रिया से अवगत कराना है। बॉलीवुड के अनुभवी प्रशिक्षक बच्चों को क्रिएटिव और टेक्निकल नॉलेज प्रदान करेंगे। लालकोठी स्थित डांस बेलिया स्टूडियो में एक मीट एंड ग्रीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया और अभिनेत्री लक्ष्मी सुराना ने कलाकारों से कास्टिंग और ऑडिशन के बारे में चर्चा की। उन्होंने कलाकारों की शंकाओं का समाधान भी किया। समीर पहाड़िया एक प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर हैं। वे नेशनल अवॉर्ड विजेता अमेजॉन फिल्म ‘टर्टल’, जी5 की फिल्म ‘वाह जिंदगी’ और अभिषेक बैनर्जी स्टारर ‘स्टॉलन’ के कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने राजस्थान से कई कलाकारों को ‘आर्या’, ‘सास बहू और फ्लैमिंगो’, ‘क्रैश कोर्स’ और ‘पातालोक’ जैसी वेब सीरीज में कास्ट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *