पूर्व मंत्री खाचरियावास बोले- बीजेपी के नेता जेबकतरे:इनका एक ही काम झूठ बोलो, बजरी निकालो, पैसे कमाओ और मजे करो

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि पहले लोगों को दवा भी मिल रही थी, दारू भी मिल रही थी। लेकिन अब कुछ नहीं मिल रहा। सरकार ने महंगाई बढ़ा दी। स्कूली बच्चों का दूध भी बंद कर दिया। स्कूल ड्रेस तक नहीं दे रहे। इनका बस एक ही काम रह गया कि ‘झूठ बोलो, बजरी निकालो, पैसे कमाओ और मजे करो।’ आज दोपहर करीब एक बजे विधानसभा का घेराव करने पहुंचे खाचरियावास ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- बीजेपी सरकार खुलेआम घोटाले कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैंने खूब जेबकतरे देखे हैं, जो एक हाथ में कैंची और दूसरे में ब्लेड रखते हैं, लेकिन पहली बार बीजेपी के जेबकतरे देखे, जो दोनों हाथों में एक-एक ब्लेड और कैंची लेकर जनता की जेब काट रहे हैं। यह मैं अकेला नहीं कह रहा, बल्कि इनके ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कह रहे हैं कि रोज 7 करोड़ की बजरी बीसलपुर से बीजेपी के नेता निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, आप उन्हीं नेताओं के आशीर्वाद से कुर्सी पर हैं। पूरे राजस्थान में रोज 50 करोड़ की बजरी निकाली जा रही है।’ राजस्थान के लोग पहले मौज कर रहे थे। पहले दवा भी मिल रही थी दारू भी मिल रही थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने सब मंहगा कर दिया दवा नहीं मिल रही, दारू नहीं मिल रही, कपड़ा नहीं मिल रहा। स्कूली बच्चों को दूध भी बंद कर दिए। ड्रेस नहीं दे रहे। इनका बस एक ही काम बाकी रह गया झूठ बोलो, बजरी निकालो पैसे कमाओ मजे करो। कैबिनेट की मीटिंग में अडाणी को जमीन दे दी। जितना मोटा उद्योगपति है उसको उतना फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो पुराने बजरी ठेकेदार कांग्रेस के समर्थन में थे, उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर उन्हें घर बिठा दिया गया। अब ठेके किसी और के नाम पर हैं, लेकिन बजरी कोई और निकाल रहा है। गोविंद देवजी मंदिर के फंड पर सवाल
खाचरियावास ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने गोविंद देवजी मंदिर बनवाया, लेकिन अब वही मंदिर उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा, “अशोक गहलोत सरकार के दौरान मैंने बात करके मंदिर के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर करवाए थे। लेकिन दीया कुमारी ने आते ही वो 100 करोड़ रुपए रद्द कर दिए और वही पैसा आईफा में डांस कराने के लिए दे दिया। ये लोग ठाकुर जी के मंदिर के पैसे भी खत्म कर रहे हैं और आईफा में 100 करोड़ रुपए बांट रहे हैं।” सरकार पुलिस के दम पर नहीं चलती
खाचरियावास ने कहा कि सरकार आपसी विश्वास से चलती है, दादागिरी से नहीं। उन्होंने कहा, “पुलिस के दम पर सरकारें नहीं चलतीं, लाठी और गोली से सरकारें नहीं चलतीं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है झुकना और माफी मांगना। जब भैरो सिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे, वे भी माफी मांगते थे। अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे भी कई बार माफी मांग चुके हैं। लेकिन जब से भजनलाल मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें माफी मांगना नहीं आता। ये अधिकारी अगर इन्हें पत्थर फेंकने के लिए कह दें, तो ये भी पत्थर फेंक देंगे।” कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर लड़ेगा
खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता तिरंगा लेकर लड़ेगा और भारत मां के अपमान का बदला लेगा। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “आपका ये फर्जी मंत्री पता नहीं क्या समझता है खुद को। नाम है अविनाश गहलोत, मुंह नीचे कर, टेढ़ा कर पता नहीं क्या बोलता है। ज्यादा गलतफहमी मत पालो।” उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग अब सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में अडाणी को जमीन देने का फैसला किया गया, जबकि आम आदमी के लिए कोई राहत नहीं दी जा रही। खाचरियावास ने कहा, “राजस्थान में यही घोड़े होंगे, यही मैदान होगा, यही जयपुर होगा। सदन में डोटासरा, जूली, अशोक गहलोत और सचिन पायलट लड़ेंगे, लेकिन राजस्थान की सड़कों पर कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ेगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *