ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:मोदी बोले- 10वीं-12वीं की परीक्षा, इसलिए लेट आया; MP ईवी क्रांति में लीडिंग स्टेट; निवेश का यही समय, सही समय

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा। मोदी ने कहा कि यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा, जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। पीएम मोदी ने एमपी को लेकर कहा कि जहां कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक नहीं चल पाती थीं वो एमपी आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए। ये करीब 90 फीसदी ग्रोथ है। पीएम मोदी ने इससे पहले समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की सुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला। समिट के अंदर की 3 तस्वीरें- मोदी बोले- समिट में देरी से आने के लिए माफी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- सबसे पहले तो मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए आप सबसे क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ कि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों का एग्जाम है। मेरा राजभवन से निकलने का समय क्लैश हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इसके कारण संभावना थी कि सिक्योरिटी के कारण रास्ते बंद होने से बच्चों को एग्जाम देने के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी। ये कठिनाई न हो, बच्चे सब एक बार अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं, उसके बाद ही मैं राजभवन से निकलूं। इसलिए मैंने राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। मिडिल क्लास को सशक्त करने के कदम उठाए
समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय मैंने कहा था कि अपने तीसरे टर्म में हम तीन गुना तेजी से काम करेंगे। ये आप साल 2025 के पहले 50 दिनों में देख रहे हैं। इसी महीने हमारा बजट आया है। इसमें मिडिल क्लास को एमपॉवर करने के कदम उठाए हैं। 12 लाख तक इनकम टैक्स फ्री की है। आरबीआई ने भी ब्याज दरें घटाई हैं। एमपी की 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च कीं। कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी प्रदर्शन किया गया। अडाणी ग्रुप 1.10 लाख करोड़ का निवेश करेगा
इस मौके पर वीडियो मैसेज में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे सन 2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सरकार के साथ बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में एक लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त इन्वेस्ट करेंगे।
समिट की 8 तस्वीरें देखिए- टॉयलेट में पानी नहीं था, नाराज हुए डेलीगेट्स
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन अव्यवस्थाएं भी नजर आई। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद जब डेलीगेट्स मेन डोम से बाहर आए तो टॉयलेट में लंबी कतारें लग गईं। महिला और पुरुष एक ही कतार से टॉयलेट गए। इसमें भी सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि टॉयलेट में पानी ही नहीं था। महिला डेलीगेट ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक है कि इतने बड़े आयोजन में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चले डेलीगेट्स
स्मार्ट सिटी पार्क से आयोजन स्थल पर जाने के लिए लोग ई–बसों से पहुंचे, लेकिन वापसी में वहां ई–व्हीकल की व्यवस्था बताने वाले वालेंटियर नहीं दिखे। ई–बसों के ड्राइवर वापसी में टीटी नगर दशहरा मैदान में ही रूक गए। इससे डेलीगेट्स को टीटी नगर से स्मार्ट पार्क की पार्किंग तक 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। ओडिशा से आए प्रदीप कुमार दास अव्यवस्था से नाराज होकर वापस लौटने लगे। उन्होंने कहा कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था, लेकिन ऑफलाइन पास नहीं दिया गया। पास काउंटर भी दूर–दूर बने हैं। समिट से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. —————— ये खबर भी पढ़ें: भागलपुर पहुंचे PM मोदी, बेकाबू भीड़ ने 3 बैरिकेडिंग तोड़ी:कुर्सियां हाथ में उठाईं, किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वे बिहार के लिए 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।नइस दौरान PM किसान निधि योजना के 6 साल पूरे होने पर देशभर के 12 करोड़ किसानों के लिए इसकी 19वीं किस्त जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *