भरतपुर में बारातियों पर किया पथराव, VIDEO:दुल्हन के पिता और एक बच्चे को आई चोट, 4 लोगों को हिरासत में लिया

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में कुछ लोगों ने बारातियों के पर पथराव कर दिया। घटना में दुल्हन के पिता और बारात में आए एक बच्चे कान्हा ( 7) के चोट आई हैं। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। नीचे बाराती डांस कर रहे हैं और छत से एक युवक बारातियों पर पथराव कर रहा है। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नगर निगम के पार्षद भगवान सिंह ने बताया – मेरी भतीजी भारती और भावना की शादी थी। मैं रिश्तेदारों को खाना खिलाने में लगा हुआ था। हमने कुम्हेर गेट से निकासी शुरू करवाई। मेरे पास फोन आया कि बारात में लड़ाई हो रही है। मैंने कहा आपस में समझौता कर लो। मुझे यह नहीं पता था कि झगड़ा किसी दूसरे समाज के लोगों से हुआ है। झगड़े की बात सुनकर मैं और मेरा बड़ा भाई दुल्हनों का पिता विजय सिंह बारात में गए। जैसे ही हम गए तो, वहां कुछ लोग छतों से पत्थर फेंक रहे थे। मेरे भाई विजय सिंह के सिर में चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। वह अभी आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। झगड़ा सोची समझी साजिश के तहत किया गया। झगड़ा करने वाला पक्ष अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। झगड़ा करने वाले लोग गुरदीप और उसके चारों लड़के और भौंदू उसके दो लड़के हैं। कोतवाली थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया – कल रात 10 बजे की बात है। कमला रोड़ पर वृंदावन से एक बारात आई थी। विजय सिंह की दो बेटियों की शादी थी। बारातियों के उधम और शराब पीये हुए होने के कारण उनकी एक परिवार से झड़प हो गई। घटना में विजय सिंह और एक अन्य के चोट आई है। लड़की पक्ष की तरफ से एफआईआर दे दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बारातियों के शराब पी होने के कारण आपस में कहासुनी हुई जिसके बाद झगड़ा हुआ। बराती डांस कर रहे थे, तभी हुआ झगड़ा निकासी में शामिल बाराती गोविंद ने बताया – निकासी में बाराती डांस कर रहे थे, तभी कुछ लोग आये और वह बारातियों से झगड़ने लगे। सभी बाराती उन लोगों को निकासी से बाहर करने लगे। इतने में कुछ लोगों ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। घटना में एक बच्चे और एक बाराती के चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान आरोपी छत से पथराव करते रहे। भगवान सिंह ने बताया की निकासी कुम्हेर गेट से शुरू की गई जो कि कमला रोड़ स्थित बिलोचिस्तान धर्मशाला में आनी थी। धर्मशाला से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही बारातियों से कुछ लोग झगड़ने लगे। जिसके बाद मौके पर काफी पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में ही शादी संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *