बॉर्डरमेन मैराथन में उमड़ा जनसैलाब ईएमसी अस्पताल बना हेल्थ पार्टनर

“रन फॉर नेशन, रन फॉर हैल्थ’ के प्रेरणादायक संदेश के साथ बॉर्डरमेन मैराथन 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मैराथन में देशभक्ति और फिटनेस का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां हजारों धावकों ने 42, 21 और 10 किलोमीटर की श्रेणियों में पूरे जुनून के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन में ईएमसी अस्पताल ने बतौर हेल्थ पार्टनर मुख्य भूमिका निभाई। धावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल की मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टर पूरी रेस के दौरान हर महत्वपूर्ण पॉइंट पर तैनात रहे। दौड़ के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने वाले प्रतिभागियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर स्थितियों में टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर सराहनीय कार्य किया। अस्पताल के निदेशक डॉ. ऋषभ अरोड़ा और डॉ. सौरव अरोड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ईएमसी अस्पताल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *