विवेक पब्लिक स्कूल, अजनाला रोड में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह करवाया गया। प्रिंसिपल निधि मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, कैटवॉक और मॉडलिंग की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वरजीत सिंह को मिस्टर वीपीएस और प्रगति बंसल को मिस वीपीएस के खिताब से नवाजा गया। अन्य विजेताओं में वतनदीप कौर (मिस एलिगेंट), अरमानदीप सिंह (मिस्टर हैंडसम), संचित (मिस्टर कॉन्फिडेंट), दिशा (मिस कॉन्फिडेंट) तथा हरनीत एवं कर्मनप्रीत (बेस्ट कॉस्ट्यूम) शामिल रहे। प्रिंसिपल निधि मेहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


