रायन इंटरनेशनल स्कूल की गुरनूर ने ‘रंगोत्सव’ में जीता कांस्य पदक

रायन इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर की चौथी कक्षा की छात्रा गुरनूर कौर ने राष्ट्रीय स्तर की ‘रंगोत्सव’ प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को निखारना है। कलरिंग प्रतियोगिता में गुरनूर कौर ने 568 प्रतिभागियों के बीच असाधारण प्रदर्शन करते हुए ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया और ‘एक्सीलेंट एफर्ट अवार्ड’ जीता। इस उपलब्धि के लिए उन्हें कांस्य पदक, प्रमाण पत्र और एक वुडन मनी पिगी बैंक देकर सम्मानित किया गया। विशेष बात यह है कि गुरनूर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन मल्होत्रा ने गुरनूर कौर और उनके अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने गुरनूर के समर्पण की सराहना करते हुए उनकी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *