सिटी पुलिस ने 2 तस्करों को काबू करके ग्लॉक सहित 5 पिस्तौल बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान शेरा सिंह (26) निवासी गांव भिंडी नैण और जगरूप सिंह उर्फ जूपा (21) निवासी गांव तूर के रूप में हुई है। यह हथियार गैंगस्टरों को टारगेट किलिंग के लिए सप्लाई होने वाले थे। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर हथियारों की खेप हासिल कर आगे गैंगस्टरों तक पहुंचाते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास रोड स्थित साडा पिंड के पास दोनों आरोपियों को काबू किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कंटोनमेंट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।


