करौली जिला स्पेशल पुलिस टीम ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। कमल सिंह धौलपुर के चिला चोंद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोंडर मोड़ से पकड़ा है। डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस को तीन-चार दिन से सूचना मिल रही थी कि वह कोंडर मोड़ के आस पास आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में नशीले पदार्थों की तस्करी के 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल रन्नो सिंह और रवि कुमार की अहम भूमिका रही।


