लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि:50 से अधिक कलाकारों ने गाए गीत, कमल कामले और हरि अग्रवाल का किया सम्मान

इंदौर में किशोर का चिंतन म्युजिक क्लब और संगीत सेवा सहारा की ओर से स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक प्यार का नगमा’ नामक इस कार्यक्रम में 50 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। सदगुरु अण्णा जी महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज परिसर में हुआ। इस मौके पर प्रख्यात वायलिन वादक कमल कामले और समाजसेवी हरि अग्रवाल को विशेष सम्मान दिया गया। समाजसेवी योगेन्द्र महंत और विनय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। संस्था की प्रमुख संरक्षक रेखा रावल और अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि हर साल लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर एक कलाकार को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम में उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, महू, खरगोन और इंदौर से कलाकार शामिल हुए। संस्थान ने दो महीने पहले 128 घंटे लगातार गायन का विश्व कीर्तिमान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। कार्यक्रम में कमल कामले को लता संगीत सेवा सहारा पुरस्कार और हरि अग्रवाल को लता इंदौरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पगारे के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *