शिवपुरी में नवविवाहिता की कुएं में मिली लाश:सुबह पति सोकर उठा तो घर पर नहीं थी; ससुर को मंदिर के पास मिला शव

शिवपुरी के कोलारस में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। ग्राम राई में 19 वर्षीय रजनी कुशवाह का शव शीतला माता मंदिर के पास स्थित कुएं में मिला। रजनी की पिछले साल 17 अप्रैल को रोहित कुशवाह से शादी हुई थी। रोहित ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह पत्नी के साथ सोया था। सुबह 6 बजे जब वह जागा तो रजनी बिस्तर पर नहीं थी। उसकी भाभी मंजू कुशवाह ने सबसे पहले यह बात बताई। कुएं में मिली लाश परिवार ने रजनी को हर जगह खोजा। रोहित के पिता बाली कुशवाह को शीतला माता मंदिर के पास स्थित कुएं में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में देहाती नालसी पर मर्ग कायम कर लिया है। रजनी की मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *