सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी थी टक्कर, दूसरे दिन इलाज के दौरान तोड़ा दम

रावतभाटा के भैंसरोडगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर सवा 2 बजे भैंसरोडगढ़ निवासी दीपक आमेटा की बाइक सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को डेढ़ किलोमीटर तक चलाता रहा। फिर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दीपक को पहले उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया गया। सोमवार को कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। एएसआई शंभूलाल बैरवा के अनुसार, मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *