होटल मालिक पर हमले के आरोपी गिरफ्तार:दो बदमाशों को कोर्ट में पेश कर निकाला पैदल जुलूस, दोनों पर 5-5 मामले दर्ज

गोठड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़ीला गांव में होटल पर तोड़फोड़ और मालिक पर हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित शेखावत और लाल सिंह को नवलगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने दोनों का बाजार में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। गोठड़ा थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। प्रत्येक के खिलाफ संगीन धाराओं में 5-5 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई करेगी। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस की दो टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *