SUV की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते की मौत, VIDEO:पेंशन के डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन करवाने जा रहे थे; ड्राइवर ने सरेंडर किया

झुंझुनूं के नवलगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पोता दादा को लेकर पेंशन के डॉक्युमेंट का वेरिफकेशन करवाने के लिए जा रहा था। हादसा झुंझुनूं-सीकर स्टेट हाईवे पर ज्योति होटल के पास तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कट पार करते समय हादसा
नवलगढ़ थाना के SI अमरसिंह ने बताया- डूंडलोद निवासी भागीरथमल कुमावत (60) पेंशन के डॉक्युमेंट का सत्यापन करवाने के लिए अपने भाई के पोते श्रवण कुमार (23) के साथ बाइक से नवलगढ़ जा रहे थे। नवलगढ़ से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ज्योति होटल के पास तिराहे पर कट से घूमते वक्त SUV ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। SUV झुंझुनूं की ओर से आ रही थी । हादसे के बाद लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने भागीरथमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल श्रवण को सीकर रेफर कर दिया। सीकर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद थाने पहुंचा ड्राइवर
झुंझुनूं निवासी SUV ड्राइवर ने घटनास्थल पर ही गाड़ी खड़ी कर दी। खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। ड्राइवर गाड़ी में अकेला था। नवलगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। भागीरथमल के घर में दिव्यांग पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा जयंत बेंगलुरु के एक होटल में काम करता है। छोटा बेटा नवलगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता है। वहीं, श्रवण कुमार टाइल लगाने का काम करता था। श्रवण के घर में पिता हरिराम, दो छोटे भाई राकेश और सुनील हैं। श्रवण का परिवार मटके बनाने का काम करता है। …………………. एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़िए… दूल्हे का साफा खरीदने जा रहे चचेरे-भाइयों की कार पलटी:भाई और दोस्त की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी बाड़मेर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। चारों युवक दूल्हे और बारातियों के लिए साफा-पगड़ी लेने बाजार जा रहे थे। हादसा चौहटन थाना इलाके में अमरावास गांव के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। घायलों को चौहटन से बाड़मेर रेफर किया गया, जहां हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *