भड़ाना बोले- कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार का गुणगान किया:मंत्री ने किसी का अपमान नहीं किया; SBS जातियों को आरक्षण को बताया सही

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस जब भी शासन में रही, हमेशा एक परिवार का गुणगान किया है। जबकि बीजेपी ने देश के लिए बलिदान देने वाले और देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वालों का सम्मान किया है। दरअसल, सोमवार को भड़ाना टोंक दौरे पर थे, जहां मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा में दादी शब्द को लेकर बना गतिरोध गलत है। कांग्रेस ने इसे बेवजह मुद्दा बना रखा है। बीजेपी के मंत्री ने किसी का अपमान नहीं किया है। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के फोन टेपिंग मामले में सदन में स्पष्ट किया जा चुका है कि उनका फोन टेप नहीं हो रहा है। हमारी सरकार किसी प्रकार का फोन टेप करने में विश्वास नहीं करती है। SBS जातियों को आरक्षण मिलता रहना चाहिए। उनके विकास के लिए आरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाबा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का समाज को आरक्षण दिलाने में योगदान है। हमारे समाज के 72 जनों ने बलिदान दिया है। हमारी सरकार भी आरक्षण दे रही है। छात्रावासों का निरीक्षण किया देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने सोमवार को जिले में संचालित देवनारायण योजना के तहत उपखंड उनियारा में संचालित राजकीय देवनारायण आदर्श छात्रावास उनियारा का निरीक्षण व्यवस्थाओं में और सुधार करने के निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। बाद में टोंक शहर में संचालित देवनारायण गुरुकुल योजना के अंतर्गत सेंट सोल्जर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां विद्यार्थियों से संवाद कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, टोंक के उपनिदेशक करतार सिंह मीना, जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया उपस्थित रहीं। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *