दूरदर्शन सारेगामापा के बैटल ऑफ बैंड्स में अपनी प्रस्तुति देने कलाकार मयूर रामावत ने अपना नया गाना लॉन्च किया। जिसको लेकर सोमवार को होटल पोस्टर का विमोचन कर रिलीज किया है। जालोर के जाना माना सिंगर व हाल की में दूरदर्शन सा रे गा मा पा के बैटल ऑफ बैंड्स की प्रस्तुति देने वाले मयूर रामावत ने अपना नया गाना लंबी ये रातें को रिलीज किया है। मयूर ने बताया कि उन्होंने यह गाना खुद लिखा और कंपोज किया तथा खुद ही गाया है। गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के स्टूडियो मे हुई है और वीडियो शूटिंग हिमाचल प्रदेश मे हुई है। गाने मे मयूर के साथ गौरी शंकर (जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर बॉलीवुड )ने म्यूजिक ,गिटार प्रीतम गोहेन और मिक्स मास्टर निशांत दास ने किया है। वीडियो हिमाचल के ही कंटेंट वीडियो क्रिएटर हिमांशु शर्मा, योगेश चौहान, हेमंत और एडिट रितेश बरतवाल ने किया है। वीडियो को डायरेक्शन विकास सोलंकी ने किया साथ ही कास्ट की भूमिका में खुशी सोनी रही। ये गाना इंडी बॉलीवुड थीम पे बनाया गया है।


