राजस्थान प्राइड फैशन वीक का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च:ऑडिशन में पहुंचे देशभर के मॉडल्स, रैम्पवॉक के साथ पेशन और फैशन पर जजेज के सामने रखे विचार

फैशन इवेंट राजस्थान प्राइड फैशन वीक के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक लॉन्च और ऑडिशन जयपुर में आयोजित किया गया। यह आयोजन मानसरोवर स्थित ला-वेनेजिया एक्वा रूफ टॉप पर सोमवार को हुआ, जहां देशभर के उभरते मॉडल्स और डिजाइनर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लुक लॉन्च के दौरान दिल्ली और मुंबई से आई मॉडल्स ने डिजाइनर आलोक और ब्लैक पर्ल के कपड़ों में रैंप पर वॉक की। इस दौरान दीक्षा यादव, दीपांशि तिवारी, किरण नागर, रूपल मलिक, डॉली काकू, मिताली व्यास और जिया अरोड़ा जैसी मॉडल्स ने अपने शानदार लुक्स से समां बांध दिया। 7-8 अप्रैल को होगा आयोजन वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर और शो की ऑर्गेनाइजर पूजा मक्कड़ ने बताया- राजस्थान प्राइड फैशन वीक का आयोजन 7-8 अप्रैल को मालवीय नगर स्थित फोर्ट में किया जाएगा। इस इवेंट का उद्देश्य आर्टिसन्स, मॉडल्स, डिजाइनर्स और कलाकारों को सही मंच प्रदान करना है। संस्था के एडवाइजर नवीन शर्मा ने बताया कि इस फैशन वीक में देश और विदेश के 20 से अधिक डिजाइनर्स और 100 से ज्यादा मॉडल्स हिस्सा लेंगे। शो का निर्देशन मनोज सोनी कर रहे हैं, जो फैशन इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित नाम है। ऑडिशन में युवा मॉडल्स ने दिखाया हुनर ऑडिशन राउंड में बड़ी संख्या में मॉडल्स ने भाग लिया, जिनका आकलन मिसेज दीप्ति सैनी, दीपक सांकेत, रुपल मलिक, कीर्ति थापा, दीक्षा यादव, आलोक अग्रवाल और मितेश उपाध्याय ने किया। लुक लॉन्च के इस खास मौके पर शो ऑर्गेनाइजर पूजा मक्कड़, संस्था की को-फाउंडर वंशिका मक्कड़, ब्लैक पर्ल के ओनर मितेश उपाध्याय और बैकस्टेज मैनेजर किरन नेगी भी उपस्थित रहे। पूजा मक्कड़ ने बताया कि राजस्थान प्राइड फैशन वीक सीजन-3 न सिर्फ मॉडल्स और डिजाइनर्स के लिए एक बड़ा मंच होगा, बल्कि यह राजस्थान के फैशन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *