प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा है कि सड़क एक्सीडेंट नहीं करता, बल्कि गाड़ी चलाने वाले एक्सीडेंट करते हैं। युवा पीढ़ी को सोच समझकर वाहन चलाने चाहिए। एक हादसे में जिनकी जान जाती है, उनके परिवारों को संभालना मुश्किल हो जाता है। यहां स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट गाड़ी चलाने वाला एक्सीडेंट करता है। गाड़ी चलाने वाला शांति से ध्यान रखकर चलाएं तो हादसे नहीं होंगे। एक हाथ में मोबाइल दूसरे हाथ से हेंडल पकड़कर गाड़ी चलाने से हादसे होते हैं। शांति से करेंगे तो कुछ नहीं होगा। घर में एक कमाने वाला होता है, उसी के साथ हादसा हो जाए तो उसके परिवार की चिंता कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्र हुए, तब उत्पादन कम था। हम लोगों को बाहर से अनाज मंगवाकर ही रोटी खाते थे। वर्ष 1980-85 तक ऐसे हालात थे। दुनिया को लगता था कि खाने के लिए एक बड़ा मार्केट है। काश्तकारों ने मेहनत की, कर्जा ली, बावड़ियां खोदी, इलेक्ट्रिक पंप लिए और अनाज का उत्पादन बढ़ाया। आज हम डेढ़ सौ करोड़ हैं लेकिन खरीदने की जरूरत नहीं। हम बाहर भेज सकते हैं। अस्सी करोड़ को फ्री अनाज दे रहे हैं। काश्तकार का अनाज खरीदना ही पड़ता है। जब अमेरिका ने करवाया हल्दी का पेटेंट साल 2024 में इस विश्वविद्यालय ने बारह पेटेंट करवाया। हल्दी का पेटेंट अमेरिका ने उसने लिया। हमारे एक भारतीय वैज्ञानिक ने दावा किया हल्दी तो हमारी परंपरा की दवा है। हमारा अनाज भी है। इस दवा का पेटेंट लेने का अधिकार अमेरिका में किया। वो जीत भी गए। उन्होंने कहा कि जो हमने शिक्षा प्राप्त की है, जीवन भर इसका उपयोग हर समस्या का हल करने के लिए करना है। मुक्त हाथ से प्राध्यापकों को अपना ज्ञान स्टूडेंट्स को देना चाहिए। स्टूडेंट्स का ज्ञान बढ़ेगा तो आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसी से वो परीक्षा में सफल होगा। मौलिक शोध पर भी जोर देना चाहिए। एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी इस दिशा में बेहतर काम करें। अब पेमासर जाएंगे राज्यपाल प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सोमवार को दिनभर बीकानेर में रहेंगे। दीक्षांत समारोह के बाद पेमासर गांव भी जाएंगे, जहां ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। ये गांव युनिवर्सिटी ने गोद लिया हुआ है। यहां एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। हेलीपेड पर स्वागत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के बीकानेर पहुंचने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, एसकेआरएयू वीसी डॉ अरुण कुमार, एमजीएसयू और राजुवास वीसी डॉ. मनोज दीक्षित ने स्वागत किया। एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।


