महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 125 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री शेखावत और सीएम यादव करेंगे उद्घाटन, प्रसिद्ध कलाकारों की होगी प्रस्तुति

उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव का आगाज होगा। दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे से होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि, हंसराज रघुवंशी और शिवा-दल भोपाल की प्रस्तुति भी होगी। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया विक्रमोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख 51 महाशिवरात्रि मेलों का समारंभ, सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा का लोकार्पण भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि एवं हंसराज रघुवंशी और शिवादल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इसी दिन विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी, जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। विक्रमोत्सव में होंगे यह कार्यक्रम विक्रमोत्सव का प्रथम चरण 26 फरवरी शिवरात्रि से सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा (30 मार्च) को सम्पन्न होगा। 30 मार्च को शिप्रा तट पर अलंकरण समारोह और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इस मौके पर पुरातत्वविद डॉ.आरसी ठाकुर, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के प्रभारी निदेशक डॉ. रमण सोलंकी, कवि दिनेश दिग्गज मौजूद थे।. शिवरात्रि पर निकलेगी कलश यात्रा अलौकिक सिंहस्थ महापर्व की रूपरेखा तय होगी 13 मार्च को होली पर अन्नू कपूर के साथ अंताक्षरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *