महेश्वर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर थाना परिसर के सभागृह में सोमवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्त्या और एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी जगदीश गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम अनिल जैन ने नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा। एसडीओपी मनोहर सिंह गवली ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव ने बताया कि नगर परिषद साफ-सफाई की व्यवस्था करेगी। साथ ही पेयजल और रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद नागरिकों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


