जामताड़ा | जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, प्रमंडल-दुमका, डॉ गोपाल कृष्ण झा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन िकया गया । विद्यालय परिवार और झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित की । प्रभारी प्राचार्य ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। लिपिक मोर्चा के राज्याध्यक्ष रजनीश कुमार झा, हर प्रसाद मरीक और उपाध्यक्ष ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल कृष्ण झा, प्रभारी प्राचार्य और अन्य मंचासीन कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। शिक्षक रणधीर पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि डॉ. झा जैसे पदाधिकारी मिलना कठिन है। उनकी कार्यशैली अनुकरणीय है।


