मंझलाडीह पंचायत में विशेष ग्राम सभा, विकास पर चर्चा

पबिया | मंझलाडीह पंचायत में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन िकया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत विकास योजना के तहत पूरे प्रखंड में ग्राम सभाएं होनी हैं। मंझलाडीह पंचायत में मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, समिति सदस्य, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण शामिल हुए। सर्वसम्मति से सार्वजनिक उपयोग की योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में पारित किया गया कि सरकार की यह पहल पंचायत वासियों के लिए लाभकारी है। जीपीडीपी के तहत पारदर्शिता के साथ योजनाओं का चयन हो रहा है। बांकुडीह पंचायत में भी इसी आधार पर विशेष ग्राम सभा हुई। मदनाडीह और पबिया पंचायत के मुखियाओं ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर 25 फरवरी, मंगलवार को विशेष ग्राम सभा में शामिल होने और विकास योजनाओं के चयन की अपील की। मौके पर मुखिया मनोरथ मरांडी, छुवी मरांडी, रोजगार सेवक हैदर, पंचायत सचिव प्रदीप भट्टाचार्य, संसे कांचन मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *