महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में विशेष तैयारी, आकर्षक सजावट

भास्कर न्यूज | जामताड़ा/ मिहिजाम महाशिवरात्रि को लेकर जामताड़ा जिले में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मंदिरों में रंग-रोगन और आकर्षक रोशनी की सजावट की जा रही है। । जामताड़ा शहर के चंचला मंदिर, पुराना कोर्ट शिव मंदिर, दुमका रोड शिव मंदिर, कोर्ट रोड शिव मंदिर, ब्लॉक स्थित मंदिर, बाजार स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सजावट का काम आरंभ है। वहीं पूजा कमेटी के द्वारा भविष्य बारात निकालने की तैयारी की जा रही है। वही मिहिजाम, चित्तरंजन और चंद्रचूड़ मंदिर, रूपनारायणपुर झारखंड रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कांगोई पहाड़, नवनिर्मित कांगोई शिव मंदिर, मिहिजाम पुराना चेक पोस्ट स्थित शिव मंदिर, मिहिजाम बाजार स्थित बड़ा शिव मंदिर, झारखंडेश्वर शिव मंदिर, नॉर्थ पहाड़ी स्थित शिव मंदिर, सिमझुड़ी अजय नदी के पास स्थित शिव मंदिर और अमलादही मार्केट स्थित शिव मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुजारी अशोक तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शिव बारात निकलेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *